{"_id":"62bc93e68b42aa1c2e615934","slug":"process-started-in-71-cases-of-mutual-settlement-mainpuri-news-agr538517246","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी समझौते की 71 मुकदमों में प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी समझौते की 71 मुकदमों में प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी न्यायालयों में लंबित 71 मुकदमों में आपसी समझौते की प्रक्रिया शुरू की गई है। अपर जिला जज के न्यायालयों में लंबित इन मुकदमों को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। दीवानी में तीन जुलाई को विशेष लोक अदालत लगेगी।
दीवानी में लगने वाली विशेष लोक अदालत के लिए अपर जिला जजों के न्यायालयों में लंबित चल रहे निष्पादन के 71 मुकदमों में समझौते की प्रक्रिया शुरू हुई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तीन जुलाई को दीवानी परिसर में लगने वाली विशेष लोक अदालत में समझौते से निष्पादन के मुकदमेां को निस्तारित करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जिला जज की कोर्ट में आठ, अपर जिला जज प्रथम की कोर्ट में 17, एफटीसी प्रथम की कोर्ट में चार, एफटीसी द्वितीय की कोर्ट में 11, स्पेशल जज डकैती की कोर्ट में 18, स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में 13 मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि तीन जुलाई को लगने वाली विशेष लोक अदालत में निष्पादन के 71 मुकदमे आपसी समझौते से निपटाए जाएंगे। जिनके लिए समझौते की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।