{"_id":"606d99728ebc3ec79e7bc18b","slug":"problems-of-teachers-will-be-resolved-in-time-pranvir-singh-mainpuri-news-agr4876089179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं का समय से होगा निस्तारण- प्रणवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं का समय से होगा निस्तारण- प्रणवीर सिंह
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष प्रकट किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रणवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक अब कोई विवाद नहीं है। प्रांतीय निर्वाचन में डॉ. निदेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, संजय सिंह महामंत्री, शिवकुमार पांडेय कोषाध्यक्ष, राधेरमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 27 सदस्यी कार्यसमिति घोषित हुई है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन को रजिस्टार फर्मस सोसाएटीज एवं चिट्स लखनऊ के यहां प्रस्तुत किया गया था, जिसको रजिस्ट्रार ने मान्यता दी। अब प्रदेश भर में डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली कार्य समिति प्रभावी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिले के शिक्षकों की हर समस्या को समय से निदान कराएगा। जिला मंत्री राजेश पांडेय ने कहा कि शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
उनका किसी कीमत पर शोषण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में शिव कुमार, अरुण यादव, रामपाल सिंह, विकास यादव, अवनीश शुक्ला, मुकेश यादव, संजीव मिश्रा, अनुपम सिंह, ओम किशोर दुबे, धर्मेंद्र चौहान, अनिल राजपूत, सुभाष कश्यप, अनिल यादव, श्याम किशोर पाठक, प्रेमप्रकाश शाक्य, मनोज कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।