{"_id":"67373e0cc4e93d2d4c0b36c1","slug":"problems-of-asthma-patients-increased-two-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127198-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दमे के मरीजों की परेशानी बढ़ी, दो ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दमे के मरीजों की परेशानी बढ़ी, दो ने तोड़ा दम
Fri, 15 Nov 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Nov 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
दमे के मरीजों की परेशानी बढ़ी, दो ने तोड़ा दम
- नौ मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मौसम की मार से दमे के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से जिले में दमा के साथ निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। एक तरफ जहां बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैंं वहीं बुजुर्गों का दमा के कारण जीवन ही समाप्त हो रहा है। शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ दिखाई दी। अवकाश के चलते आधे दिन तक चली अस्पताल की ओपीडी में 677 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 27 मरीज भर्ती कराए गए। सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी धीर सिंह (70) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र के गांव दौदपुर निवासी गेंदालाल (65) को भी पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने उन्हें बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
निमोनिया से पीड़ित 33 बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार
शुक्रवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 33 बच्चों को निमोनिया से पीड़ित होने पर उपचार दिया गया। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य का कहना था कि मौसम में बदलाव के कारण अचानक निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उपचार दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।