फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka came into limelight with her reel, upset with husband and father-in-law In Agra

UP: पुलिस की नौकरी गंवाने वाली प्रियंका अब इस बड़ी परेशानी में घिरीं, वीडियो में बयां किया दर्द; फोटो शेयर किए

Wed, 31 Jan 2024 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Jan 2024 10:54 AM IST
सार

पुलिस विभाग से इस्तीफा देने वाली प्रियंका मिश्रा फिर मुसीबत में घिर गई हैं। प्रियंका ने पति और ससुर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके दर्द बयां किया है।

विज्ञापन
Priyanka came into limelight with her reel, upset with husband and father-in-law In Agra
Priyanka - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिवाल्वर के साथ रील से चर्चा में आईं आगरा की पूर्व सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 5 वीडियो अपलोड किए हैं, जिसमें वो अपना दर्द बयां कर रही हैं। पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। व्हाट्सएप चैट के फोटो शेयर किए हैं। 
विज्ञापन


यह भी कहा है कि उत्पीड़न से परेशान होकर वो मायके में रहने को मजबूर हैं। मूलरूप से कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस में सिपाही भर्ती हुई थीं। उन्होंने झांसी में प्रशिक्षण लिया था। उन्हें आगरा में पहली तैनाती मिली थी। 
विज्ञापन


वह थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थीं। तब उनकी रील सामने आई थी। उन्होंने रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाई थी। इस रील को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। ड्यूटी के दौरान रिवाल्वर के साथ रील बनाने पर सवाल उठाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। ट्रोल होने से परेशान होकर प्रियंका ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनसे प्रशिक्षण में खर्च धनराशि वसूली गई थी।

48 घंटे में चली गई थी दोबारा नौकरी
3 महीने पहले आगरा में उन्होंने दोबारा नौकरी के लिए आवेदन किया था। बाबू ने बिना अधिकारियों के जानकारी के नौकरी पर दोबारा से आने की प्रक्रिया पूरी कर दी थी। मामले में तत्कालीन पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बाबू को निलंबित किया था। ज्वाइनिंग को रद्द कर दिया था। 48 घंटे में उनकी नौकरी दोबारा चली गई थी।



 

परेशान कर रहा है पति
मंगलवार को प्रियंका मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर 5 वीडियो अपलोड किए। इनमें वह आरोप लगा रही हैं कि पति और ससुर ने परेशान करके रख दिया है। पति टार्चर कर रहा है। गंदे मैसेज कर रहा है। 1.5 साल से वह लगातार बदतमीजी सह रही हैं। घरवालों ने भी समझाया। मगर, वह नहीं मान रहा है। वह वीडियो बनाने पर मजबूर हो गईं। उन्होंने कई और गंभीर आरोप ससुरालियों पर लगाए हैं।

 

इंस्टाग्राम पर 87 हजार फालोअर्स
प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम पर 87 हजार से अधिक फालोअर्स हैं। लोगों ने वीडियो देखकर कमेंट भी किए हैं। इनमें कुछ लोग उन्हें परिवार के मामले को घर में बैठकर सुलझाने की कह रहे हैं तो कुछ लोग कार्रवाई के लिए कह रहे हैं। कुछ लोग उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बोल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed