फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private college appointed farmer as principal after university paper leak in agra

Agra Paper Leak Case: मामला खुला तो कॉलेज ने किसान को बना दिया कार्यवाहक प्राचार्य, सौ-सौ रुपये में बिका था पेपर

Fri, 20 May 2022 12:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 May 2022 12:36 AM IST
सार

विश्वविद्यालय की परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार हरचरण लाल महाविद्यालय के प्राचार्य से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब महाविद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक और कोचिंग संचालक की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
private college appointed farmer as principal after university paper leak in agra
आरोपी प्राचार्य अनेक सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का पेपर लीक मामले में पकड़े गए अछनेरा के हरचरण लाल महाविद्यालय के प्राचार्य अनेक सिंह से पुलिस को कई जानकारी मिली हैं। प्रबंध समिति ने उसे पेपर लीक के बाद प्राचार्य के पद से हटा दिया था। उसके स्थान पर किसान जगवीर को कार्यवाहक प्राचार्य बना दिया था। इतना ही नहीं पेपर वायरल होने के बाद सौ-सौ रुपये में बिका था।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले में थाना लोहामंडी में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। बुधवार को पुलिस ने अनेक सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पेपर लीक में अनेक सिंह का नाम आने के बाद पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इसकी जानकारी उसके कॉलेज की प्रबंध समिति को भी हो गई थी। इस पर समिति ने आनन-फानन में अनेक सिंह को निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन

किसान को बना दिया कार्यवाहक प्राचार्य

पुलिस 16 मई को कॉलेज में जांच करने पहुंची थी। तब जगवीर मिला था। पुलिस की पूछताछ में जगवीर ने बताया था कि वह प्राचार्य हैं। पेपर लीक के बारे में जानकारी से इनकार कर दिया। यह भी बताया कि उन्हें 15 मई को ही कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इसका पत्र भी दिखाया। वह एमए पास है। खेती भी करते हैं। नियुक्ति पत्र प्रबंधक एवं सचिव अशोक ने जारी किया था। जगवीर की पेपर लीक में कोई भूमिका सामने नहीं आई। अब पुलिस प्रबंधक अशोक, शिक्षक रविशंकर और कोचिंग संचालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेटीज, कोल्ड ड्रिंक और चाऊमीन के बदले दोस्तों को भेजा पेपर

पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि पेपर वायरल होने के बाद छात्रों ने सौ-सौ रुपये में एक-दूसरे को शेयर किया था। कई छात्र तो ऐसे थे, जिन्होंने मोबाइल पर आउट प्रश्नपत्र भेजने के बदले अपने साथियों से पेटीज, चाऊमीन खिलाने और कोल्ड ड्रिंक तक की शर्त रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed