फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Private bus collided with truck on NH-2 in mainpuri

प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक सहित 10 घायल

Tue, 09 Jun 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

  • गुरुग्राम से औरैया जा रहा थी प्राइवेट बस, 35 लोग थे सवार
  • घायलों को सैफई पीजीआई में कराया गया भर्ती 

विज्ञापन
Private bus collided with truck on NH-2 in mainpuri
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सोमवार की सुबह प्रवासी मजदूरों को औरैया लेकर जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक सहित करीब 10 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सैफई भिजवाया। अन्य मजदूरों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


रविवार की रात करीब नौ बजे गुरुग्राम (हरियाणा) से एक बस के जरिए प्रवासी मजदूरों को औरेया के लिए रवाना किया गया था। सोमवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे बस जब थाना करहल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर गांव नौरमई के पास पहुंची। 
विज्ञापन



तभी अचानक चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और बस तेजी के साथ आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में चालक गोलू, परिचालक आनंद निवासी हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार कई प्रवासी मजदूर भी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा, चौकी इंचार्ज मीठेपुर धर्मेंद्र मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल चालक, परिचालक व प्रवासी मजदूरों को उपचार के लिए एंबुलेंस से सैफई मिनी पीजीआई भिजवाया। क्षतिग्रस्त हो चुकी बस को क्रेन की मदद से हटवाया गया।

हादसे में यह लोग हुए घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में बस के चालक व परिचालक घायल हुए। इसके अलावा मजदूर शिव सिंह पुत्र भागीरथ, चांदनी पत्नी अतुल कुमार, विकास पुत्र मोहन, ओम त्रिपाठी पुत्र कौशल निवासी औरैया, संदीप पुत्र महेश्वर निवासी उन्नाव, मंजू पत्नी रामबली निवासी कौशांबी, पुष्पेंद्र, सचिन पुत्र कन्हैया लाल निवासी ऊसराहार जनपद इटावा, विवेक पुत्र लालू निवासी इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए।

बस में सवार थे 35 प्रवासी मजदूर

लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी की मार झेल रहे करीब 35 मजदूर बस से अपने घरों की ओर जा रहे थे। हादसे में नौ प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सैफई में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य मजदूरों को मामूली चोट लगीं। सभी को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed