फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Prisoners are also a part of society'

जेल के बंदी भी हैं समाज का अंग

Tue, 13 Jul 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
'Prisoners are also a part of society'
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की शिकायतें और समस्यायें सुनकर समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में बंदियों से कहा जेल के बंदी भी समाज का अंग हैं। किसी अपराध में जेल जाने से उसको समाज से अलग नहीं किया जा सकता। बंदियों की मनोवृत्ति में सुधार के प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने जेल में मंगलवार को पहुंचकर पाकशाला, बैरक, जेल अस्पताल, महिला बैरक का निरीक्षण किया। प्राधिकरण सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने बंदियों से कहा अगर वह गरीबी के चलते मुकदमा नहीं लड़ पा रहे हैं। तो उनको मुकदमा लड़ने के लिए निशुल्क वकील मिल सकता है। जेल प्रशासन के माध्यम से बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकता है। जेलर जेपी दुबे से कहा कि जेल में बंदियों के बीमार होने पर उनको समय से उपचार दिलाया जाए। जेलर जेपी दुबे, डिप्टी जेलर मोनिका सचान, मनोज कुमार शुक्ला, प्राधिकरण कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, अवनींद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed