फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner injured himself by blade

दीवानी हवालात में बंदी ने  खुद को मारे ब्लेड, घायल 

Sat, 04 Jun 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
prisoner injured himself by blade
jail
जिला जेल से दीवानी में पेशी पर लाए गए बंदी ने हवालात में खुद को ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। बंदियों और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने बताया कि बंदी को उसका भाई चरस देने आया था। शक होने पर उसे चरस के साथ पकड़ लिया गया। इससे क्षुब्ध होकर बंदी को यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन

28 अक्तूबर 2008 को सुल्तानपुरा निवासी नन्नू उर्फ पप्पू की लोहे की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले जगदीशपुरा के राहुल नगर निवासी सुनील उर्फ मटका पुत्र अमर सिंह जेल में बंद है। शुक्रवार को सुनील को पेशी पर लाया गया था। इस दौरान उसका भाई राजेंद्र भी मिलने आया था। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र सुनील को चरस देने लगा। एक पुलिसकर्मी की उस पर नजर पड़ गई। इस पर राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया है कि पुलिस ने उसकी पिटाई भी लगाई। सुनील ने विरोध किया। बाद मेें पुलिसकर्मियों ने उसे हवालात में डाल दिया। वह ब्लेड लेकर आया था। हवालात में जाते ही उसने भाई को छोड़ने को कहा। पुलिस के मना करने पर उसने ब्लेड मारना शुरू कर दिया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उसे साथ आए बंदियों ने रोक लिया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

बता दें, इससे पहले ही बंदी दीवानी में खुद को ब्लेड मार चुके हैं। अब सवाल यह है कि बंदियों के पास ब्लेड कहां से आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed