फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prisoner dodged the police talked to his brother by taking a phone from a passerby search going on in Noida

UP: पुलिस को किस तरह दिया इस अपराधी ने चकमा...देखकर हिल जाएगा दिमाग, सीसीटीवी आया सामने

Fri, 30 May 2025 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 12:14 PM IST
सार

फिरोजाबाद न्यायालय में पेशी के बाद हवालात में बंद करने के दौरान दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में हवालात प्रभारी समेत तीन कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। 
 

विज्ञापन
prisoner dodged the police talked to his brother by taking a phone from a passerby search going on in Noida
पुलिस को चकमा दे गया बंदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद न्यायालय में पेशी के बाद हवालात में बंद करने के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए हवालात प्रभारी समेत तीन कांस्टेबल को निलंबित किया है। तीन पुलिसकर्मी और एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की तीन टीम नोएडा, जालौन के साथ पड़ोसी जनपदों में दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार बंदी ने भागने के बाद राहगीर का मोबाइल लेकर अपने भाई से बात भी की थी।
विज्ञापन


 

जालौन के थाना डकोर के गांव ऐर निवासी अफरोज को शिकोहाबाद पुलिस ने 5 मई को नाबालिग से दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट में जेल भेजा था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अफरोज और एक अन्य बंदी को पेशी के बाद न्यायालय परिसर की हवालात पर लाया गया। उसकी रस्सियां भी खोल दी गईं। इस दौरान बंदी अफरोज चकमा देकर भाग निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने लापरवाही बरतने पर हवालात प्रभारी अनुज नागर, कांस्टेबल सोनवीर और रॉकी को निलंबित किया है। तीनों पुलिसकर्मी और फरार बंदी के खिलाफ मटसेना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम नोएडा, दिल्ली, जालौन में बंदी की तलाश कर रही हैं। इसके अलावा टीम को जानकारी हुई कि बंदी के पास कोई मोबाइल नहीं है। इसलिए उसने किसी राहगीर से मोबाइल लेकर अपने भाई से बात की है। वहीं एसओजी टीम उसके रिश्तेदारों के पते खंगालकर उनके घर दबिश दे रही हैं।

 
विज्ञापन

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि फरार बंदी की तलाश में पुलिस की तीनों टीम गैर जनपद के साथ गैर प्रांतों व आसपास के जिलों में भी उसकी तलाश कर रही हैं। इसके अलावा उसके रिश्तेदारों के पते खंगालकर उनके यहां भी पुलिस दबिश दे रही हैं। जल्द बंदी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed