फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal should not be careless in online studies: DIOS

प्रधानाचार्य ऑनलाइन पढ़ाई में न करें लापरवाही: डीआईओएस

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Principal should not be careless in online studies: DIOS
मैनपुरी। कोरोना महामारी के कारण 14 दिसंबर से शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों का सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई न कराए जाने की शिकायतों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने गंभीरता से लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश है कि जब तक शिक्षण संस्थानों में कक्षा संचालन की अनुमति नहीं है तब-तक ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाए। कुछ लोगों की शिकायत प्राप्त हुई कि कॉलेज संचालक ऑनलाइन पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे घर बैठे छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखें। ऑनलाइन पढ़ाई में लापरवाही की शिकायत पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्धारित कोर्स और प्रयोगात्मक कार्य को समय से पूरा कराया जाए, जिससे कि बोर्ड परीक्षार्थियों के सामने किसी प्रकार का संकट खड़ा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed