फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal of St. George's was threatened for not taking the books

Agra: सेंट जॉर्जेज के प्रधानाचार्य को धमकी, दिल्ली के इस पब्लिकेशन से जुड़े लोगों पर आरोप; जांच कर रही पुलिस

Tue, 05 Dec 2023 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 10:11 AM IST
सार

किताबें नहीं लेने पर सेंट जॉर्जेज के प्रधानाचार्य को धमकी दी गई। दिल्ली के एमएसबी पब्लिकेशन से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 
 

विज्ञापन
Principal of St. George's was threatened for not taking the books
कोतवाली हरीपर्वत, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बाग मुजफ्फर खां स्थित सेंट जॉर्जेज स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष पाल हाविल को दिल्ली के एमएसबी पब्लिकेशन की किताबें नहीं लेने पर धमकी दी गई है। इस मामले में थाना हरीपर्वत में एक नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आशीष पाल हाविल ने पुलिस को बताया कि सेंट जॉर्जेज स्कूल आईसीएसई बोर्ड से संचालित है। बोर्ड ने हाल ही में विद्यालय को इंटरमीडिएट की मान्यता प्रदान की है। अक्तूबर में नई दिल्ली के अंसारी रोड स्थित एमएसबी पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के लॉरेंस पिंटो सहित अन्य ने विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक में अपने प्रकाशन की पुस्तकें चलवाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, लॉरेंस पिंटो ने कहा कि अगर, उनके प्रकाशक की पुस्तकें नहीं चलवाओगे तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना। विशप डाॅ. पीपी हाविल के अंतर्गत आने वाले अन्य विद्यालयों में भी प्रकाशक की ज्यादा से ज्यादा पुस्तकें चलवाने के लिए अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। धमकी दी है कि पुस्तकें नहीं चलवाने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। समाज में प्रतिष्ठा भी धूमिल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कुछ स्थानीय लोग भी आरोपियों का साथ दे रहे हैं। इससे वो दहशत में हैं। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed