फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Principal of Government Polytechnic suspended

Agra News: राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य निलंबित

Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Principal of Government Polytechnic suspended
कासगंज। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजन सिंह को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में की गई है। इस मामले में अमांपुर विधायक ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजन सिंह पर एमएमआईटी पॉलिटेक्निक का भी प्रभार था। इस संस्थान की शिक्षिकाओं ने अभद्र व्यवहार, धमकी देने तथा सवर्ण जाति व अन्य जाति के शिक्षकों एससी-एसटी एक्ट में फंसाने तथा चरित्र प्रमाण पत्र खराब कर देने आदि के आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने 20 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया वह दोषी पाए गए। उनके आचरण को कर्मचारी नियमावली के विरुद्ध माना गया। इसके बाद विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा अनुभाग अजीज अहमद ने उनको निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ से संबद्ध किया गया है। उनको निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाहन भत्ता दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उनको इस बात का प्रमाणपत्र देना होगा कि निलंबन अवधि में किसी सेवा योजन, व्यवसाय आदि से जुडे़ नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed