{"_id":"605387928ebc3ecc5f0d0d43","slug":"principal-and-secretary-charged-for-evacuation-of-housing-money-mainpuri-news-agr48519127","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सचिव पर लगाया आवास की धनराशि निकलवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सचिव पर लगाया आवास की धनराशि निकलवाने का आरोप
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायत लहरा निवासी वृद्ध ने प्रधानमंत्री आवास के लिए आई धनराशि को प्रधान और सचिव पर निकालने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से करते हुए शिकायतकर्ता ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विकास खंड सुल्तानगंज के गांव लहरा निवासी उदयवीर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से बृहस्पतिवार को शिकायत की। इसमें बताया कि उनके नाम एक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया था। आवास निर्माण के लिए उनके बैंक खाते में धनराशि भी भेजी गई। इस धनराशि को ग्राम प्रधान और सचिव ने निकलवा लिया। उनका आरोप है कि आवास निर्माण कराने की बात कहकर उनके बैंक खाते से ये धनराशि निकलवाई गई।
कुछ दिनों बाद उनके घर एक ट्रॉली ईंट और बालू भी भेजी गई, लेकिन आज तक आवास नहीं बनवाया गया। हाल ही में उन्हें जानकारी हुई कि उनके आवास का निर्माण पूर्ण दिखा दिया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रधान और सचिव ने आरोपों को निराधार बताया है।