फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Agra Metro on March Six

इंतजार खत्म: इस तारीख को पीएम मोदी आगरावासियों को देंगे मेट्रो का तोहफा, अतिथियों की बनाई जा रही है सूची

Sun, 03 Mar 2024 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 08:08 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी आगरावासियों को छह मार्च को मेट्रो का तोहफा देंगे। इस दिन से आमजन मेट्रो में सफर कर सकेंगे। पब्लिक को इस दिन का लंबे समय से इंतजार था। अब उनका इंतजार खत्म होता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate Agra Metro on March Six
इंतजार खत्म: पीएम मोदी छह मार्च 2024 को आगरावासियों को देंगे मेट्रो का तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा मेट्रो में सफर करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। इसके उद्घाटन की तिथि निश्चित हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को इसे आमजन को सौपेंगे। पीएम कोलकाता से वर्चुअल जुड़ेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पूरी तैयारी कर ली है। जन प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों की सूची बनाई जा रही है।

विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय और शासन से पत्र आया है। इसमें 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में हैं। वहां से देशभर में मेट्रो और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


इसमें आगरा की मेट्रो योजना भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल शामिल होंगे। आयोजन स्टेशन पर ही होगा, इसके लिए सभी स्टेशनों की विशेष सजावट भी की जाएगी। अतिथियों की सूची बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक चलेगी ट्रेन

मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर मंदिर तक 6 किमी का ट्रैक है। इसमें ताज पूर्वी, शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता स्टेशन और फतेहाबाद रोड स्टेशन एलिवेटेड है। ताजमहल स्टेशन, आगरा किला स्टेशन और मन:कामेश्वर स्टेशन भूमिगत हैं। मेट्रो का संचालन सुबह 6 से रात 10 बजे तक संचालन होगा। हर 5 मिनट पर मेट्रो ट्रेन होगी। 5-6 मेट्रो ट्रेनें चलेंगी।

बीते सप्ताह मिली थी मेट्रो संचालन की मंजूरी

मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की रक्षा और सुरक्षा के लिए चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी जगन कुमार गर्ग ने तीन दिन ऑडिट किया था। इसमें ट्रैक, सिग्नल, कमांड कंट्रोल रूम, डिपो समेत अन्य की गुणवत्ता का आकलन किया। इसके बाद बीते सोमवार को मेट्रो संचालन के लिए मंजूरी मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed