{"_id":"621a70f34f42f3517935aa74","slug":"pressure-for-buying-sports-kit-and-fire-equipment-mainpuri-news-agr5255580180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल सामग्री को जबरन डालने पर बीईओ से मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल सामग्री को जबरन डालने पर बीईओ से मिले शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिला संगठन मंत्री प्रमोद यादव के नेतृत्व में बीईओ अनुपम शुक्ला से मुलाकात की। बीईओ को बताया कि स्कूलों में जबरन खेल सामग्री और अग्निशमन यंत्र खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा किसी के दबाव में सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। खुले बाजार से गुणवत्ता पूर्ण सामान की ही खरीदारी की जाए।
ब्लॉक अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि एक संस्था द्वारा अधिकारियों के नाम से दबाव बनाकर खेल सामग्री और अग्निशमन सिलिंडर विद्यालयों पर जबरन भेजे जा रहे हैं। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि शिक्षक जहां से उचित समझें वहां से खरीदारी करें। कोई यदि अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बना रहा है तो उसकी जानकारी उन्हें दें। जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह शाक्य ने कहा कि कोई संस्था का संचालन यदि जबरदस्ती करता है तो वह प्राथमिक शिक्षक संघ से शिकायत करें। शिक्षकों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक मंत्री कर्मवीर शाक्य ने कहा ब्लुटूथ स्पीकर जो विद्यालयों पर डाले जा रहे है वो बिल्कुल गुणवत्ता पूर्ण नही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा सभी प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों की रुचि के अनुसार तथा उच्च गुणवत्ता पूर्ण ब्लूटूथ स्पीकर खुले बाजार से खरीद सकते हैं। खंड शिक्षाधिकारी से मिलने वालों में हर्षेेंद्र राजपूत, महेंद्र शाक्य, अजित चौहान, ओमकार सिंह, प्रशांत दीक्षित, सौरभ दुबे, मो.नईम, अख्तर आदिल, नजमा बेगम आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल थे।