फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations to make the dish, people started shopping

Agra News: पकवान बनाने की तैयारी, लोगों ने शुरू की खरीदारी

Mon, 10 Mar 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations to make the dish, people started shopping
होली पर्व को लेकर बाजार से सामान खरीदते लोग।
कासगंज। होली के पर्व पर पकवान बनाने के लिए बाजार से खरीदारी होने लगी है। सरसों का तेल, बेसन, मैदा की कीमतों में गिरावट दर्ज होने से राहत मिली है। पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में लोग निकलने लगे हैं। होली का पर्व 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा। अधिकतर परिवारों में द्वादशी से पकवान तैयार करना शुरू होते हैं। लोग खरीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं। पर्व को देखते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को भी दुकानें खुली रहीं। लोग घर के कामकाज निपटाने के बाद बाजार में पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ परचून विक्रेताओं की दुकानों पर रही। नई सरसों की मंडी में आवक शुरू हो जाने से इसके तेल में गिरावट देखी जा रही है। 150 रुपये किलो बिक रहा सरसों का तेल का भाव इन दिनों 140 रुपये किलो है। बेसन की कीमत गिरी है। बेसन 120 रुपये किलो से घटकर 100 रुपये पर पहुंच गया है। मैदा 40 से 44 रुपये किलो तक के भाव पर बिक रहा है। जबकि रिफाइंड, वनस्पति घी के दाम स्थिर हैं। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट से खरीदार राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed