फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations started in Mathura for Krishna Janmashtam 2022

Krishna Janmashtami: कान्हा के रंग में रंगेगी मथुरा नगरी, जन्माष्टमी पर ब्रज संस्कृति की मचेगी धूम

Thu, 11 Aug 2022 07:14 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 07:14 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। दो दिन मथुरा में जन्माष्टमी का खास उल्लास रहेगा। शहर के सभी एंट्री प्वाइंट सजाए जाएंगे।

विज्ञापन
Preparations started in Mathura for Krishna Janmashtam 2022
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा पर अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का रंग चढ़ने जा रहा है। शहर के तिराहों और चौराहों को धार्मिक स्वरूप प्रदान करने की तैयारी है। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आने वाले भक्तों को ब्रज संस्कृति में सराबोर करने की योजना है। इतना ही नहीं कन्हैया के जन्मोत्सव में ब्रज संस्कृति के साथ आसपास के राज्यों की लोक कलाओं की झलक भी दिखाई देगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

विज्ञापन

 
इस खास दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से मथुरा आते हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। दो दिन मथुरा में जन्माष्टमी का खास उल्लास रहेगा। शहर के सभी एंट्री प्वाइंट सजाए जाएंगे। कन्हैया के जन्म के उत्सव की अनुभूति के लिए सभी तिराहा-चौराहों को भी धार्मिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।  

विज्ञापन

लोक कलाकार देंगे प्रस्तुति 

स्थानीय कलाकार ब्रज की लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे तो इससे जुडे़ राज्यों के कलाकार भी अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार महाविद्या स्थित श्रीरामलीला मैदान में लीला मंच नहीं बनाने जा रहा है। सभी कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर ही 18-19 अगस्त को होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे जन्मभूमि में दर्शन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मथुरा आ रहे हैं। संभावना है कि 19 अगस्त को मुख्यमंत्री पहले वृंदावन स्थित टीएफसी में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसमें संबोधन और कुछ योजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 

खास बातें 

  • 19 स्थानों पर बनेंगे शहर में सेल्फी प्वाइंट।
  • मथुरा-वृंदावन के 16 एंट्री प्वाइंट, चौराहा और मार्गों पर कपड़े से सजावट।
  • 16 स्थानों पर लोक संस्कृति के प्रदर्शन के लिए बनेंगे छोटे मंच।
  • 16 स्थानों में घाट और चौराहों पर होगी बिजली की झिलमिलाहट।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान मथुरा के सभी तीर्थस्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना पर काम हो रहा है। 18 से 20 अगस्त तक विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसमें ब्रज संस्कृति का प्रदर्शन, मथुरा-वृंदावन की भव्य सजावट, आसपास के कलाकारों की लोक संस्कृति का प्रदर्शन और शहर के एंट्री प्वाइंट और मार्गों को सुंदर स्वरूप दिया जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed