फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparations for the General Conference of District Bullion Association intensified

Agra News: जिला सराफा एसोसिएशन के महाधिवेशन की तैयारियां तेज

Fri, 27 Sep 2024 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the General Conference of District Bullion Association intensified
कासगंज। श्री जिला सराफा एसोसिएशन की बैठक शहर के एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में 30 सितंबर को आयोजित होने वाले सराफा कारोबारियों के महाअधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले में विभिन्न इकाइयों का गठन किया गया। इसमें दरियावगंज इकाई में गौरव वर्मा को अध्यक्ष, भास्कर गुप्ता को महामंत्री, और नितिन वर्मा को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। वहीं अमांपुर इकाई में प्रमोद वर्मा को अध्यक्ष, सुनील वर्मा को महामंत्री, और हिरदेश वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।बैठक में जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, जिला महामंत्री राजवीर सिंह सोलंकी, एवं जिला कोषाध्यक्ष मिंकी अग्रवाल ने नवगठित इकाइयों को सराफा व्यवसायियों की अधिकतम सदस्यता सुनिश्चित करने और महाअधिवेशन में अधिकतम व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने व्यापारियों को जानकारी दी कि महाअधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं चौधरी लक्ष्मी नारायण सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश सिंह चौहान तथा अन्य गणमान्य प्रशासनिक अधिकारी एवं विधायक भी उपस्थित रहेंगे। नगर महामंत्री सत्य प्रकाश गहलोत ने बताया कि उत्तर प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed