{"_id":"5dadf0f18ebc3e93d47d8165","slug":"preparation-of-festival-dipawali-mainpuri-news-agr4117678153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गया दीपावली का बाजार, बढ़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गया दीपावली का बाजार, बढ़ रहे खरीदार
विज्ञापन
शहर में दीपावली के लिए मिट्टी के दीये बनाता कारीगर।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीपावली को लेकर जिले के बाजार सज गए हैं। बाजार में खील, खिलौना, बतासे आदि की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में भीड़ के चलते जाम के हालात बन रहे हैं। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा सामान पर दो से तीन प्रतिशत की महंगाई देखी जा रही है। सोमवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही।
दुकानदारों के मुताबिक गत वर्ष खील के भाव 50 से 60 रुपये किलो थे, इस बार यह 60 से 70 रुपये किलो है। खील, बतासे, खिलौने व चीनी और बूरा से बने खाद्य उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं। शहर में खिलौनों की कीमत 70 से 80 रुपये है। जबकि गत वर्ष ये 60 से 70 रुपये किलो मेें बिके थे।
कुंभकार के चाक की बढ़ी रफ्तार
त्योहार नजदीक आते ही मिट्टी के दीयों की मांग भी बढ़ गई है। कुंभकारों के चाक पर मिट्टी के दीये बनाए जा रहे हैं। बाजार में भी मिट्टी के दीयों की दुकानें सज गई हैं। शहर में 70 से 80 रुपये के 100 दीये मिल रहे हैं।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर रही सुरक्षा
शहर में त्योहार को लेकर बाजरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस को लगाया है। वहीं चौराहों पर पुरुष कांस्टेबल तैनात किए हैं। शहर में किसी प्रकार की कोई घटना ना हो सके इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।