फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Preparation for New Year 2024 Ticket counters will increase at both gates of Taj Mahal

नव वर्ष 2024 की तैयारी: ताज के दोनों गेटों पर बढ़ेंगे टिकट काउंटर, सुरक्षाकर्मियों का रहेगा सख्त पहरा

Fri, 29 Dec 2023 03:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Dec 2023 03:47 PM IST
सार

ताजमहल पर नववर्ष 2024 का जश्न मनाने के लिए भीड़ की संभावना को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने तैयारियों शुरू कर दी हैं।  पूर्वी और पश्चिमी गेट पर एक-एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की कवायद की जा रही है।
 

विज्ञापन
Preparation for New Year 2024 Ticket counters will increase at both gates of Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नए साल की पूर्व संध्या पर ताजमहल पर रिकार्ड भीड़ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने की योजना तैयार कर रहे हैं। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर एक-एक अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


ताजमहल पर 25 सितंबर को सबसे अधिक पर्यटक आए थे। सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गई थीं। 60 हजार की भीड़ आने पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए। अब 30 और 31 दिसंबर चुनौती वाला है। नए साल की पूर्व संध्या पर रविवार है, इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ी है। बृहस्पतिवार को भी 33286 पर्यटकों ने ताज देखने के लिए टिकट खरीदे। जबकि 1828 पर्यटकों ने मुख्य मकबरे की टिकट ली। 
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल के अनुसार अभी पूर्वी और पश्चिमी गेट पर टिकट के लिए चार-चार काउंटर बने हैं। यहां पर एक-एक नया काउंटर खोलने की तैयारी की जा रही है। पर्यटकों की संख्या को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed