{"_id":"6ac21e7e64168b32140b8e87","slug":"premanand-maharaj-ashram-scuffle-with-sadhvi-indulekha-at-gate-allegation-of-threat-from-lawrence-bishnoi-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर हंगामा: गेट पर साध्वी के साथ खींचतान, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का आरोप; वीडियो जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर हंगामा: गेट पर साध्वी के साथ खींचतान, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी का आरोप; वीडियो जारी
Sun, 04 Oct 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:13 PM IST
सार
मथुरा में साध्वी इंदुलेखा को लॉरेंस बिश्नोई से उठवाने की धमकी दी गई है। संत प्रेमानंद के आश्रम के गेट पर खींचतान का आरोप है। साध्वी इंदुलेखा ने वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन से मदद मांगी है।
विज्ञापन
लापता बच्चों के परिजनों के समर्थन में श्रीहित राधा केलि कुंज पहुंची साध्वी से खींचतान करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम के द्वार पर पहुंची साध्वी इंदुलेखा ने अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें खींचतान कर चोट पहुंचाई गई और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से उठवाने की धमकी भी दी गई।
इस घटना के बाद इंदुलेखा भयभीत होकर अपने घर में बंद हो गई हैं। इंदुलेखा ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। इंदुलेखा ने बताया कि उन्होंने संत प्रेमानंद के बारे में कुछ नहीं कहा था।
वह लापता बच्चों के परिजन का दुख बांटने और उनके समर्थन में आश्रम के द्वार पर गई थीं। उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार उनके साथ ऐसी घटना हुई, जहां उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि एक लाल टी-शर्ट पहने अज्ञात युवक ने उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से उठवाने की धमकी दी। इंदुलेखा ने आश्रम के बाहर पुलिस और अन्य लोगों की मदद से अपनी जान बचाकर वहां से निकलने का दावा किया।
साध्वी का कहना है कि उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है। वह घर से बाहर नहीं निकलेंगी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी
इंदुलेखा ने कहा कि वह लापता हुए बच्चों के परिजन के साथ खड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में बच्चों की तलाश नहीं हुई, तो वह भी परिजनों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से लापता बच्चों की तलाश करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

इंदुलेखा हरियाणा में अपना घर परिवार छोड़कर ठाकुरजी भजन के लिए वृंदावन आई थीं। उन्होंने फरवरी 2025 में श्रीबांकेबिहारी से विवाह किया और तभी से रमणरेती क्षेत्र में वृंदावनवास कर रही हैं।
ममता की आवाज दबाने को चीखे समर्थक, आश्रम के बाहर हंगामा
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज के बाहर समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। शनिवार को लापता बच्चों के परिजन की आवाज दबाने के लिए अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। विरोध करने पहुंचीं साध्वी से भी खींचतान का आरोप है। मीडियाकर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

शनिवार सुबह रमणरेती स्थित आश्रम के गेट पर लापता बच्चों के परिजन पहुंचे थे। महाराष्ट्र से अपने बेटे की तलाश में आई श्रद्धालु महिला उज्ज्वला अपनी व्यथा लोगों को बता रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ समर्थकों ने उन्हें बोलने से रोक दिया। उनका आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई और मारपीट का प्रयास किया गया। किसी तरह महिला और अन्य लोग वहां से निकले।
इसी बीच लापता बच्चों के परिजनों के समर्थन में साध्वी इंदुलेखा भी मौके पर पहुंची गईं। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ महिलाओं और युवकों ने उनके साथ खींचतान की और झकझोर दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों से भी धक्कामुक्की की गई। इस दाैरान वराह घाट क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे युवक सार्थक ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज के बारे में लोग यहां आकर गलत बातें कर रहे हैं। उन पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संत ने हजारों लोगों की जिंदगी संवार दी है।
तीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आश्रम के बाहर झगड़े और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अनावश्यक रूप से हंगामा करने के आरोप में सचिन, अशोक और दिगंबर को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों के विरुद्ध शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की गई है।