फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnent woman, death in firozabad

प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 03 Aug 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
pregnent woman, death in firozabad
मृतका कमलेश का फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
टूंडला। प्रसव के लिए टूंडला सीएचसी लाई गई प्रसूता ने शुक्रवार देर रात बच्ची को जन्म दे दिया। दो घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे आगरा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने सीएसची चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी विजय कुमार की 30 वर्षीय पत्नी कमलेश को शुक्रवार शाम कीरब चार बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आशा मंजूदेवी ने कमलेश को सीएचसी लाकर भर्ती कराया। रात करीब 10 बजे प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची के जन्म के करीब दो घंटे बाद प्रसूता को घबराहट होने लगी। उसे उपचार दिया गया, किंतु उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां चिकित्सकों ने आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजन प्रसूता को आगरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सीएचसी चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कमलेश ने अपने पीछे नवजात बच्ची के साथ खुशी (11), खुशबू (9) और राशि (5) छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी लड़की होने पर प्रसूता को सदमा
सीएचसी के चिकित्सीय स्टाफ ने बताया कि महिला का सामान्य प्रसव हुआ था। करीब दो घंटे बाद जब प्रसूता ने स्टाफ नर्स से जानकारी ली कि उसे क्या पैदा हुआ है। जब उसे बच्ची के जन्म की जानकारी दी गई तो वह सदमे में आ गई। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। माना जा रहा है कि महिला के तीन बेटियां पहले से हैं। चौथी बेटी होने पर उसे सदमा लगा और उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में महिला ने साधारण रूप से बच्ची के जन्म दिया है। करीब दो घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने पर ड्यूटी चिकित्सक ने प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, किंतु परिजन उसे वहां न ले जाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए। फिर भी अगर कोई संशय है तो जांच कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी।
-डॉ. संजीव वर्मा, अधीक्षक सीएचसी, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed