फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant women will be able to get free ultrasound done at 3 private centers

Agra News: गर्भवती 3 निजी सेंटर पर करा सकेंगी निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women will be able to get free ultrasound done at 3 private centers
कासगंज। जिले की गर्भवती महिलाओं को अब अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महिलाओं को जिले के 3 निजी केंद्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए सरकारी अस्पतालों पर पंजीकरण कराने के बाद ई-वाउचर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जनपद में प्रत्येक माह की 1, 9, 16 एवं 24 तारीख को संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासगंज, सोरोंजी, सहावर, गंजडुंडवारा एवं पटियाली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर, सिढ़पुरा, विडला एवं पवसरा पर प्रसव पूर्व जांच की सुविधा है। इन केंद्राें पर आने वाली महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। भीड़ से इन्हें काफी दिक्कत होती है। पीपीपी मॉडल पर शुरू इस सुविधा के तहत निजी केंद्रों पर जांच कराने वाली महिलाओं को ‘ई-रुपी’ बार कोड दिया जाएगा। जांच केंद्र संचालक की ओर से बार कोड स्कैन करने के बाद महिलाओं को यह सुविधा आशा हाॅस्पिटल, रेलवे रोड, कासगंज, अल्ट्रासाउंड सेंटर सहावर, एवं जेआरके अल्ट्रासाउंड सेंटर गंजडुंडवारा पर निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन



क्या है ई-रुपी वाउचर
ई-रुपी वाउचर क्यूआर कोड है। इसे स्कैन करते ही पैसे एक से दूसरे अकाउंट में पहुंच जाते हैं। यह प्रीपेड वाउचर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। लाभार्थी के मोबाइल पर यह बार कोड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण कराने के बाद यह सुविधा मिलेगी। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर क्यूआर कोड प्राप्त होगा। इसी क्यूआर कोड के माध्यम से गर्भवती महिलाएं पंजीकरण तिथि के एक माह अंदर अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी- डाॅ. राजीव अग्रवाल,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed