फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant women are facing problems due to malfunction of lift in District Women Hospital in Agra

Agra: जिला महिला अस्पताल में फिर खराब हुई लिफ्ट, प्रसूताएं परेशान; दूसरी नौ महीने से पड़ी बंद

Wed, 07 Feb 2024 02:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 02:00 PM IST
सार

आगरा के जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट फिर खराब हो गई है। इससे प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी नौ महीने से बंद पड़ी है।

विज्ञापन
Pregnant women are facing problems due to malfunction of lift in District Women Hospital in Agra
आगरा में जिला महिला अस्पताल की लिफ्ट खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला महिला अस्पताल में लिफ्ट चलने से ज्यादा खराब पड़ी रहती है। इससे गर्भवती व प्रसूताओं को परेशानी होती है। लिफ्ट खराब होने के बाद ठीक होने में भी कई हफ्ते लग जाते हैं। मजबूरी में मरीजों को सीढ़ियों या रैंप का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन


अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए 100 शैया बिल्डिंग बनाई गई थी। प्रतिदिन 300 से अधिक गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। प्रतिदिन 20 से 22 प्रसव होते हैं। पर, अस्पताल में जांच के लिए दूसरे तल व प्रसव के बाद प्रसूता को तीसरी मंजिल पर बने वार्ड में रखा जाता है।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगवाई गई हैं। इसमें से एक लिफ्ट हमेशा बंद रहती है। दूसरी लिफ्ट यदा-कदा संचालित होती है। वर्ष 2023 में लिफ्ट को दो बार ठीक कराया गया। उसके बाद फिर से लिफ्ट खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक कराने का काम चल रहा

लिफ्ट को ठीक कराने का काम चल रहा है। लिफ्ट का कुछ पार्ट ठीक होने के लिए भेजा हुआ है। -डॉ. नीलम रानी, मुख्य अधीक्षिका, जिला महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed