{"_id":"66bed1a6baebec542c0f3bd6","slug":"pregnant-woman-dies-in-nursing-home-during-blood-transfusion-family-members-create-ruckus-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खून चढ़ाते समय नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा; लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खून चढ़ाते समय नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा; लगाए गंभीर आरोप
Fri, 16 Aug 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:55 AM IST
सार
एटा के एक नर्सिंग होम गर्भवती की खून चढ़ाते समय हालत बिगड़ने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा शहर के शिकोहाबाद रोड पर एक नर्सिंग होम में रक्त चढ़ने के दौरान गर्भवती की हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम संचालिका और परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस दौरान संचालिका चली गई। गुस्साए परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। वहां उन्हें ताला लगा मिला। इस पर गुस्साए परिजनों ने वहां हंगामा किया।
विज्ञापन
रिजोर थाना क्षेत्र के गांव भरतोली निवासी असलम की पत्नी सितारा को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन शहर के शिकोहाबाद रोड पर संचालित एक नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार की सुबह लेकर गए। असलम ने बताया चिकित्सक ने नार्मल प्रसव कराने की बात कही। इसके बाद रक्त चढ़ाने को कहा। बताया रक्त देने को तैयार थे, लेकिन उन्होंने बोल दिया हम चढ़ा देंगे। रक्त चढ़ने के दौरान ही सितारा की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक से कहा तो उन्होंने कहा सब ठीक है। जब छुट्टी करने की बात कही तो बोल दिया परेशान न हो सब ठीक से हो जाएगा। बाद में हालत बिगड़ने लगी। बताया शुक्रवार की सुबह मौत हो जाने के बाद चिकित्सक आईं और ऑक्सीजन लगवाने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज ले गईं। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। इस दौरान नर्सिंग होम की चिकित्सक और संचालिका चली गईं। शव को लेकर नर्सिंग होम आए तो यहां ताला लगा मिला। इस दौरान परिजन ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया। शव को परिजन पोस्टमार्टम ले आए।