{"_id":"64e06a4c9bac91cb6c0bf009","slug":"precautions-will-help-to-avoid-dengue-and-malaria-in-agra-up-health-news-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांव पसार रहा मलेरिया और डेंगू का मच्छर: इन चार बातों का ध्यान रखें नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल, मिले इतने मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव पसार रहा मलेरिया और डेंगू का मच्छर: इन चार बातों का ध्यान रखें नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल, मिले इतने मरीज
Sat, 19 Aug 2023 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:37 PM IST
सार
मलेरिया और डेंगू का मच्छर घर-घर पांव पसार रहा है। ताजनगरी आगरा में डेंगू के पांच और मलेरिया के छह मरीज मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : iStock
विस्तार
डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन में 142 नमूनों की जांच में डेंगू के 5 और मलेरिया के 6 मरीज मिले हैं। इनमें से डेंगू की एक महिला मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। इसको हृदय रोग की भी बीमारी है। डेंगू के इस साल 14 और मलेरिया के 12 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की लैब में नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें ये मरीज मिले हैं। इनमें जगनेर निवासी 57 साल का व्यक्ति, शाहदरा का 40 साल का युवक, न्यू सीता नगर निवासी 40 साल का युवक, जवाहर नगर खंदारी का 17 साल का किशोर और आवास विकास कॉलोनी निवासी 37 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला हृदय रोग से भी पीड़ित हैं और इसके इलाज के लिए दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती है। इनके घरों पर टीम ने सर्वे किया। 18 के घरों में कूलर की टंकी और ड्रम में डेंगू का लारवा मिला। एंटी लारवा का छिड़काव करते हुए पानी साफ करवाया।
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल:
- आसपास पानी न भरने दें, जलभराव होने पर केरोसिन की बूंदें छिड़क दें।- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं, रात में मच्छरदानी का उपयोग करें।
- मच्छर भगाने के लिए नीम की पत्तियां जलाएं, टंकी-ड्रम को ढककर रखें।
- कूलर की टंकी का पानी साफ करें, एंटी लारवा का छिड़काव कराएं।
ये भी पढ़ें - कचौड़ी वाला हुआ लापता: रोज सुबह आती है भीड़ और लौट जाती है, बेचैन लोग बोले- नहीं मिल पा रहा वो स्वाद