फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kachori wala went missing disheartened people said can't find that taste

कचौड़ी वाला हुआ लापता: रोज सुबह आती है भीड़ और लौट जाती है, बेचैन लोग बोले- नहीं मिल पा रहा वो स्वाद

Sat, 19 Aug 2023 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 10:04 AM IST
सार

फिरोजाबाद में एक कचौड़ी वाले ने लोगों को स्वाद का ऐसा दीवाना बनाया कि उसके लापता होने के बाद वे परेशान हैं। पिछले 15 दिनों से उसकी दुकान नहीं खुली है, लेकिन भीड़ दुकान देखने के लिए रोज आती है और कचौड़ी वाले को न पाकर मायूस लौट जाती है। 
 

विज्ञापन
Kachori wala went missing disheartened people said can't find that taste
कचौड़ी का बंद दुकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद शहर के प्रमुख कचौड़ी-समोसा विक्रेता की दुकान कई दिनों से बंद है। इसके साथ ही घर में भी ताले लटके हुए हैं। आसपास के लोगों व दुकानदारों में कचौड़ी-समोसा विक्रेता को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। लोगों को उनकी पसंद की कचौड़ी का स्वाद नहीं मिल पा रहा है, जिसका उन्हें मलाल है। वहीं पुलिस को भी अभी तक गुप्ता कचौड़ी के परिवार के लापता होने के विषय में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

 

मामला थाना उत्तर क्षेत्र के हनुमान रोड स्थित गुप्ता कचौड़ी व समोसा विक्रेता से जुड़ा है। शहर में करीब 50 साल से कचौड़ी-समोसा की बिक्री करते आ रहे विक्रेता सुखदेव गुप्ता ने चंद साल पहले काफी तरक्की कर ली थी। बताया जा रहा है कि थाना उत्तर क्षेत्र में ही उनकी लाखों की कीमत की भूसंपत्ति हैं। एक पखवाड़े पूर्व कचौड़ी विक्रेता परिवार सहित लापता हो गया है। घर और दुकान में ताले लटके हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचौड़ी विक्रेता के साथ ही उसके दो पुत्र व एक भाई का मोबाइल फोन भी बंद है। ऐसे में परिवार को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शहर में चल रही हैं। इस चर्चा का बड़ा कारण शहर के हजारों वह लोग हैं, जिनकी सुबह के नाश्ते की शुरुआत कचौड़ी से होती थी। करीब एक पखवाड़े से दुकान बंद होने के कारण हजारों लोगों को गुप्ता कचौड़ी का स्वाद नहीं मिल पा रहा है। हर कोई गुप्ता कचौड़ी की दुकान बंद होने का कारण जानना चाहता है, कुछ लोग जल्द दुकान खुलने की बात भी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

घर का जंगला खुला दिखा तो पहुंच गए लोग

थाना उत्तर क्षेत्र के ओझानगर स्थित आवास का जंगला एक दिन खुल देखा तो लोगों को लगा कि शायद वह वापस आ गए हैं। इस कारण उसके आवास पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई थी। तत्काल मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। थाना पुलिस ने मकान के अंदर चोरी होने की आशंका पर जांच पड़ताल की। जंगला को बंद कराने के साथ उसमें ताले डाल दिए गए, जिससे चोरी की घटना नहीं होने पाए।

कई हलवाई दुकान खोलने की फिराक में

प्रमुख कचौरी एवं समोसा विक्रेता गायब होने के बाद उसी क्षेत्र में नई कचौड़ी एवं समोसा की दुकान खोलने की तैयारी लोग करने में जुट गए हैं। इसके लिए गुप्ता कचौड़ी वालों के यहां काम करने वाले कारीगरों को तलाशा जा रहा है, जिससे उसी तरह का स्वाद कचौड़ी में आ सके। एक कचौड़ी की दुकान खुल भी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed