फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PRD personnel stopped the woman from jumping into the canal

Agra News: पीआरडी कर्मियों ने महिला को नहर में कूदने से रोका

Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
PRD personnel stopped the woman from jumping into the canal
घिरोर। इटावा ब्रांच नहर पुल के पास एक महिला नहर में कूदने जा रही थी। तभी लोगों ने शोर मचा दिया। तभी वहां पहुंचे पीआरडी कर्मियों ने महिला को रोक लिया और परिजन के सुपुुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा चौकी स्थित नहर पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला को इधर उधर घूमता देख लोगों को शक हुआ। जब महिला पुल पर चढ़ गई तो लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चौकी पर मौजूद पीआरडी कर्मी नंद किशोर यादव और सूरत राम यादव पुल पर पहुंचे। महिला को पकड़ कर नीचे उतारा और चौकी पर ले गए। वहां महिला ने अपना नाम समशानो निवासी नगला खेरी बताया। उसने बताया कि सुबह उसका पुत्रवधू सादिया से विवाद हो गया था। गृहक्लेश के चलते वह जान देने के लिए आई थी। चौकी पुलिस ने परिजन को बुलाने के बाद आगे से महिला का ख्याल रखे जाने की हिदायत दी। महिला को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed