फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Praveen Togadia attack on Center over ram mandir

तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, राम मंदिर को भूल गए, सिर्फ तीन तलाक याद रहा

Sun, 09 Sep 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 09 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Praveen Togadia attack on Center over ram mandir
प्रवीण तोगड़िया

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि इस सरकार को भूलने की गंभीर बीमारी लग गई है। किसानों को भूल गए हैं, नौजवान और सीमा पर तैनात जवानों को भी भूल गए हैं। यहां तक कि राम मंदिर निर्माण के वादे को भी भूल बैठे हैं, सिर्फ तीन तलाक याद रह गया है। 

विज्ञापन


सौंख में बाबा कढ़ेरा सिंह डिग्री कालेज नगला अक्खा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तोगड़िया ने कहा कि परिषद एक मुठ्ठी कार्यक्रम चला रहा है। इसका उद्देश्य देश में कोई हिंदू भूखा न रहे। सभी हिंदुओं के बेहतर स्वास्थ्य सहित हिंदू को केंद्र में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा समाज हित में अनेक योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए डॉ. तोगड़िया ने कहा कि जो लोग राम को ही भूल गए, उन्हें कर्ज से दुखी किसान, सीमा पर गोलियों का सामना कर रहे सैनिक, बेरोजगार और नौजवानों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता कहां याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को वचन दिया था तो राम मंदिर बनना ही चाहिए। इसके लिए संसद में कानून बनाओ। तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो राम मंदिर के लिए क्यों नहीं। यह हिंदुओं के साथ विश्वासघात है। इसके लिए सरकार को जगाने के लिए 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश सिंह भी मौजूद रहे। अभ्यास वर्ग में उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed