फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pranjal presented their musical presentation

कासगंज के प्रांजल ने ताज महोत्सव में भी बिखेरी आभा

Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
pranjal presented their musical presentation
कासगंज के प्रांजल उपाध्याय तबला वादक प्रोफेसर डा. लोकेंद्र तलेगांवकर के साथ ताज महोत्सव में गजल ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बचपन से ही संगीत के प्रति खास रुचि रखने वाले प्रांजल ने ताज महोत्सव में अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम में धूम मचाई। वह इससे पहले उत्तराखंड, गुजरात, दिल्ली में भी कई कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उनको संगीतश्री का अवार्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन

गली शिवालय निवासी गजेंद्र मोहन शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र प्रांजल उपाध्याय ने ताज महोत्सव में गजल प्रस्तुत की। 11 साल की उम्र से संगीत के दीवाने प्रांजल शहर के चाइल्ड होली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे। कक्षा 5 में प्रांजल ने स्कूल के संगीत कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रथम स्थान पाया। इसके बाद वह ऊंचाईयों को छूते रहे। अपने दादा डा. क्रांत महेश शर्मा को अपना गुरु बनाया। फिर संगीत के क्षेत्र में अध्ययन शुरू कर दिया। रविवार को प्रांजल ने आगरा के ताज महोत्सव में प्रस्तुति दी। उन्होंने तबला वादक प्रोफेसर डा. लोकेंद्र तलेगांवकर के साथ गजल पेश की। उन्होंने चांद बनकर वो मेरी आंखों में जिस पल आ गया गजल प्रस्तुत की। वहीं शिवनाथ तेरी महिला जब तीनों लोक गाएं भजन प्रस्तुत किया। ताज महोत्सव में उन्हें आयोजकों की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed