फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan's son murdered to prevent testimony in a deadly attack

Agra News: जानलेवा हमले में गवाही रुकवाने के लिए की प्रधानपुत्र की हत्या

Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son murdered to prevent testimony in a deadly attack
जैतपुर में अवनीश यादव की हत्या: दहाड़ें मार कर रोती हुई मृतक की बहनें - फोटो : Archive
बाह। चित्राहाट के शाहपुर गुर्जर गांव के प्रधानपुत्र अवनीश यादव की प्रधानी के चुनाव की रंजिश एवं जानलेवा हमले में गवाही रुकवाने के लिए सोमवार की रात 8 बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनका भाई उपेंद्र उर्फ मालिक यादव बाजू में गोली लगने से घायल हो गया था। जैतपुर थाने में 12 नामजद एवं 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या एवं जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार अवनीश यादव और उनका भाई उपेंद्र उर्फ मालिक यादव शाहपुर गुर्जर से अपने जैतपुर स्थित घर पर कार से आ रहे थे। तभी हमलावरों ने पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल उपेंद्र उर्फ मालिक यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के पूर्व प्रधान इंद्रराज यादव से चुनावी रंजिश चली आ रही है। रंजिश में 24 जनवरी को गोली मारकर उनकी हत्या की कोशिश की गई थी। भाई संतोष यादव ने विजय प्रताप उर्फ रौली, इंद्रराज यादव, मुकेश यादव, योगेंद्र उर्फ छोटू, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, सौरभ, कृष्णा यादव, अभिषेक यादव उर्फ गोलू को नामजद कराया था। मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में विचाराधीन है। विजय प्रताप उर्फ रौली जेल में निरुद्ध है। भिंड के अकोड़ा के अभिषेक यादव उर्फ गोलू ने मुकदमे में पैरवी करने पर परिवार को खत्म करने की कई बार धमकी दी थी, पिछले साल जैतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 8 मई को भाई अवनीश यादव, उनके बेटे आशीष यादव, भाई संतोष यादव को मुकदमे में पैरवी के सिलसिले में जेल से अदालत आए विजय प्रताप उर्फ रौली ने धमकी दी थी कि गवाही दोगे तो अंजाम बहुत बुरा होगा, तुम लोगों को गवाही देने लायक नहीं छोड़ेंगे। सोमवार को शाम 7:30 बजे शाहपुर गुर्जर से वह भाई अवनीश यादव, अपने बेटे आशीष यादव, विकास यादव, ओमवीर यादव के साथ कार से जैतपुर के लिए निकले थे। जब मऊ रामनगरिया से आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर आए तो 5 बाइक और कार में सवार हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की। प्यारम्पुरा में टक्कर मार कर जबरन गाड़ी को रोक लिया, बोले बहुत गवाही देते फिरते हो, आज तुम्हे गवाही देने लायक नहीं छोड़ेंगे। उसे और भाई अवनीश यादव को पकड़ लिया। आशीष यादव, विकास यादव, ओमवीर यादव शोर मचाते हुए जान बचाकर भागे। एलान करते हुए कि ऐसा सबक सिखाओ कि कोई हमारे खिलाफ गवाही देने की हिम्मत न करे। उसके बाद उसे बाजू में तथा अवनीश यादव को सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैतपुर पुलिस ने उपेंद्र उर्फ मालिक यादव की तहरीर पर शाहपुर गुर्जर के इंद्रराज यादव, मुकेश यादव, शिवप्रताप उर्फ गेंदा, कृष्णा यादव, सौरभ उर्फ दीपू, योगेंद्र उर्फ छोटू, अकोड़ा भिंड के अभिषेक यादव उर्फ गोलू, गोहद भिंड के नानू गुर्जर, मेला ग्राउंड भिंड़ के रमन, खिलाड़ी यादव, अखलेश यादव उर्फ कोकई, उसका भाई सर्देश उर्फ पल्ले व 3 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed