{"_id":"6727b884a05fba9c420ca7d3","slug":"pradhans-brother-pointed-pistol-at-the-woman-beat-up-the-victim-and-her-family-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126560-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रधान के भाई ने महिला पर तानी पिस्टल, पीड़िता और परिजन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रधान के भाई ने महिला पर तानी पिस्टल, पीड़िता और परिजन को पीटा
Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
नगला जुला में झगड़े के दौरान पिस्टल दिखाता आरोपी।
मैनपुरी। नगला जुला में जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी महिला के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और परिजन को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी प्रधान के भाई ने महिला पर पिस्टल तान दी। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। तभी आरोपी ग्राम प्रधान शराब के नशे में दरवाजे के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। जब मना किया तो धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर पुत्र रितिक और विनय घर के बाहर आए और बीच बचाव करने लगे। तभी प्रधान के भाई ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल लोड कर उन पर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर महिला और पुत्रों को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर कालोनी के लोग जमा हो गए। पीड़िता ने पुत्रों के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी विनोद कुमार ने मामले में कोतवाली पुलिस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पिस्टल तानने का वीडियो हो रहा वायरल
नगला जुला में महिला और पुत्रों को पीटने के मामले में तहरीर दी गई है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी पिस्टल लोड कर धमकाते हुए नजर आ रहा है। पिस्टल तानने वाला एक प्रधान का भाई बताया रहा है।