फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Radha Rani Vivad: Pandit Pradeep Mishra Apologized By Rubbing His Nose in Mathura News in Hindi

UP: मथुरा पहुंचे कथावाचक प्रदीप मिश्रा, राधारानी के दरबार में दंडवत होकर मांगी माफी; उनके बयान पर हुआ था विवाद

Sat, 29 Jun 2024 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

Pradeep Mishra Apology Radha Rani : राधा रानी पर विवादित बयान देने के बाद ब्रज वासियों में गुस्सा है। इसको देखते हुए अचानक कथावाचक प्रदीप मिश्रा बरसाना पहुंचे। यहां राधारानी के दरबार में उन्होंने दंडवत होकर माफी मांगी।

विज्ञापन
Radha Rani Vivad: Pandit Pradeep Mishra Apologized By Rubbing His Nose in Mathura News in Hindi
राधारानी के दरबार में नाक रगड़कर मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसाना वाली राधे पर विवादित बयान देने के बाद शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्री राधारानी के मंदिर बरसाना पहुंचे। यहां उन्होंने राधारानी को प्रणाम कर क्षमा मांगी।  वे 5 मिनट तक बरसाना में रहे। यहां उन्होंने राधा-रानी को दंडवत प्रणाम किया और माफी मांगी। इसके बाद मंदिर से बाहर निकले। हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया। सुरक्षा को देखते हुए श्रीजी मंदिर के पास फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सभी ब्रजवासियों को बहुत-बहुत बधाई। राधा-रानी के दर्शन करने के लिए यहां पधारा हूं। मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं। बताते चलें कि उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने राधारानी को लेकर अनर्गल बातें की थीं। उनके इस बयान से ब्रजवासी और राधा भक्त बहुत दुखी थे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

राधारानी पर की थी ये टिप्पणी
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान कहा कि राधाजी बरसाना नहीं, बल्कि रावल गांव की रहने वाली थीं। बरसाना में उनके पिता की कचहरी थी। वहां पर वे साल में एक बार जाती थी। वर्ष में एक बार आना, यानि बरसाना। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की 16 हजार रानियों में राधा का नाम नहीं है। उनके पति में श्रीकृष्ण का नाम नहीं है। राधा जी के पति का नाम अनय घोष, उनकी सास का नाम जटिला और ननद कुटिला थीं। छाता गांव में राधाजी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed