{"_id":"5bc2d76abdec2269a00ac121","slug":"pradeep-bansal-has-planted-one-lakh-twenty-five-thousand-saplings-on-the-banks-of-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण रूपी राक्षस को हराने में लगी ये शख्सियत, यमुना तट पर लगाए सवा लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण रूपी राक्षस को हराने में लगी ये शख्सियत, यमुना तट पर लगाए सवा लाख पौधे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
यमुना किनारे पेड़। इनसेट- प्रदीप बंसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में यमुना के तटों को जहरीला बना रहा है सीवर का रसायनयुक्त पानी। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण हो रहा है। इसी प्रदूषण रूपी राक्षस से लड़ रहे हैं प्रदीप बंसल। उन्होंने यमुना के किनारों पर अभी तक नौ किलोमीटर के दायरे में सवा लाख पौधे रोप दिए हैं। उनकी इस मुहिम से यमुना के किनारे ग्रीन बेल्ट बन गई है।
विज्ञापन
यमुना की जो मान्यता मथुरा में है, वह कहीं अन्य नहीं है। यमुना का धार्मिक महत्व मथुरा में ही है, लेकिन, इसकी स्थिति किसी से छुपी नहीं है। सरकारी प्रयास के बाद भी तमाम गंदे नाले सीवर और रसायनयुक्त पानी के साथ सीधे यमुना में गिर रहे हैं। इससे यमुना को बचाने के लिए चले कई अभियानों से प्रेरित
विज्ञापन
समाजसेवी प्रदीप बंसल ने यमुना को मिशन बनाकर गऊघाट से पौधरोपण की शुरुआत की।
तीन साल पहले मथुरा से वृंदावन की ओर यमुना किनारे खादर की जमीन पर अब तक 1.25 लाख पौधे रोपे गए हैं। स्वामीघाट से अक्रूर मंदिर तक करीब सात किलोमीटर के दायरे में नीम, बरगद, कदंब, पीपल, अर्जुन के पौधे लगाए हैं, जो अब वृक्ष बनते नजर आ रहे हैं। इस दायरे में मसानी सहित 10 नालों का बहाव यमुना में गिरने से रोकते हुए गंदा पानी इन वृक्षों के बीच में ही खप रहा है।
विज्ञापन
अब यह अभियान यमुना किनारे ध्रुवघाट से सदर की ओर बढ़ गया है। प्रदीप बंसल बताते हैं कि यमुना मिशन एक टीम वर्क है, जिससे प्रमुख रूप से अनिल शर्मा सहित करीब 2500 सदस्य जुड़े हुए हैं। कोशिश है कि इस धार्मिक क्षेत्र में बहती यमुना के किनारे को हरियाली से ढक दिया जाए।