{"_id":"61cb48f6b718612b901b789e","slug":"powerful-people-are-not-allowing-a-family-to-enter-the-village-mainpuri-news-agr5193265138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक परिवार को गांव में नहीं घुसने दे रहे रसूखदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक परिवार को गांव में नहीं घुसने दे रहे रसूखदार
विज्ञापन
मैनपुरी-कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठे नगला बाग के लोग।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। किशनी के गांव नगला बांध का रहने वाला परिवार मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गया। बताया कि गांव के रसूखदार लोग खेती नहीं करने दे रहे हैं, उन्हें गांव में भी घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से वह लोग बेहद परेशान हैं। पीड़ित परिवार ने डीएम को एक पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव नगला बांध निवासी अनुरुद्ध सिंह कलक्ट्रेट परिसर में अपने परिवार के सदस्यों गजमोहिनी, शीला देवी, आशा देवी, सुमित, सचिन के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बताया कि उनके परिवार के नौ सदस्य एक आपराधिक मामले में 20 साल से जेल में हैं। उनकी काफी जमीन गांव में खाली पड़ी हुई है।
विपक्षी उक्त जमीन पर उन्हें खेती नहीं करने दे रहे हैं। जब वह लोग खेत पर जाते हैं तो वह लोग असलहा लेकर आते हैं और भगा देते हैं। इतना ही नहीं विपक्षी लोग उन्हें व परिवार को गांव में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। जीविका का साधन खेती है। अनुरुद्ध ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।