फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power supply remained closed for three hours due to fire in 33 kv line

33 केवी लाइन में लगी आग, तीन घंटे बंद रही उपकेंद्र की आपूतर्र

Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power supply remained closed for three hours due to fire in 33 kv line
मैनपुरी। शनिवार को देवी रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में अचानक आग लग गई। इससे पूरे उपकेंद्र क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। दोपहर में गर्मी के बीच बिजली न आने से लोग परेशान रहे। लगभग तीन घंटे बाद आपूर्ति चालू कराई जा सकी।
विज्ञापन

देवी रोड विद्युत उपकेंद्र से श्मशान घाट रोड, देवी रोड, कटरा, सौतियाना, चौथियाना, मिश्राना, किला बजरिया, सदर बाजार समेत एक दर्जन मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। शनिवार को दोपहर एक बजे के करीब अचानक उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में आग लग गई। तेज धूप और गर्मी के बीच बिजली जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। सूचना पर विद्युत निगम की टीम ने काम शुरू कर दिया। लगभग तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे के करीब विद्युत आपूर्ति को केबिल की मरम्मत के बाद चालू कराया जा सका। उप खंड अधिकारी पदम गर्ग ने बताया कि 33 केवी लाइन में आग लगने के चलते बिजली आपूर्ति बंद हुई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed