{"_id":"611802088ebc3ee01d6d8d3b","slug":"power-supply-interrupted-for-12-hours-due-to-cable-break-kasganj-news-agr5038148161","type":"story","status":"publish","title_hn":"केविल टूटने से 12 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केविल टूटने से 12 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर के तहसील रोड क्षेत्र में शुक्रवार की मध्यरात्रि को बंच केबिल टूट जाने से बस्तियों में बिजली का संकट गहरा गया, जिससे लोगों के सामने दिक्क्तें हो गई। पालिका की सप्लाई न मिल पाने से पेयजल का संकट गहरा गया। लोगों को ़12 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा, जिससे दिक्कतें हो गई।
रात्रि लगभग 12 बजे अचानक तहसील रोड पर बंच केबिल टूट गई। केबिल टूटते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे तहसील रोड, रामबाबू चौक, गली डा. छेदालाल, गली मीना बाजार, गली बोहरान, कूंचा बाबूराम आदि बस्तियों में बिजली संकट गहरा गया। यहां लोग रात भर अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। दिन निकलने पर भी बिजली आपूर्ति बहाल न हो पाने से क्षेत्र में लगे नलकूप का संचालन नहीं हो सका। जिससे घरों में पेयजल की सप्लाई नहीं पहुंच सकी। ऐेसे में लोगों कोइंडिया मार्का हैंडपंपों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ी। विभाग दोपहर को लगभग 12.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर सका। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। गली बोहरान निवासी राजीव ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था खराब है। अक्सर संकट गहराता रहता है।
रात्रि के समय बंच केबिल के टूट जाने से बिजली आपूर्ति प्रभवित हो गई थी। केबिल को जोड़कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।- पवन कुमार, अवर अभियंता