फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Supply Claim Fails in TTZ Area as Residents Get Only 16–17 Hours Electricity

UP: टीटीजेड में बिजली संकट गहराया, 24 घंटे के दावे हवा; 16-17 घंटे सप्लाई में भी कटौती

Mon, 20 Apr 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 20 Apr 2026 10:13 AM IST
सार

आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे के बावजूद लोगों को केवल 16–17 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे गर्मी में जीवन मुश्किल हो गया है। लगातार कटौती के कारण पेयजल संकट भी बढ़ गया है और ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Power Supply Claim Fails in TTZ Area as Residents Get Only 16–17 Hours Electricity
बत्ती गुल

विस्तार

टीटीजेड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार के 24 घंटे बिजली देने के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्रवासियों को महज 16 से 17 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, उसमें भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कुबेरपुर, भागूपुर, नगला रामबक्स, नवलपुर, नयाबांस, धौर्रा, गदपुरा आदि गांवों में लगातार हो रही कटौती के चलते लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से मोटर नहीं चल पा रही हैं, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी के कारण हालात और भी गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागूपुर निवासी शिवदेव बघेल का कहना है कि सरकार भले ही 24 घंटे बिजली देने का दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत में लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, स्मार्ट मीटर भी लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले की तुलना में बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त मार पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और कटौती पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed