फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Minister Arvind Sharma says electricity system is better than before in Uttar Pradesh

Mathura News: मथुरा में बोले ऊर्जा मंत्री- यूपी की बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर, विरोधी कर रहे दुष्प्रचार

Mon, 25 Jul 2022 09:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jul 2022 09:29 PM IST
सार

ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत कटौती को सिरे से नकारते हुए इसे विरोधियों का दुष्प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली व्यवस्था पहले बेहतर हुई है। 

विज्ञापन
Power Minister Arvind Sharma says electricity system is better than before in Uttar Pradesh
बांकेबिहारी मंदिर में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को मथुरा का दौरा किया। उन्होंने यहां मसानी स्थित मुकुंद विहार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि बिजली का उत्पादन और खपत दोनों ही बढ़े हैं। अभी तक के इतिहास में यूपी के बिजलीघरों की जितनी विद्युत क्षमता बढ़ी, इतनी पहले कभी नहीं बढ़ी। 

विज्ञापन


सफाईकर्मियों पर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह पांच बजे उठकर सफाई करना आसान नहीं होता। हमारे मेयर, पार्षद और विधायक भी सफाई कार्य में लगे हैं। उन्होंने मोदी के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते उन पर लिखी किताब मोदी एट दी रेट ट्वेंटी ड्रीम्स मीट डिलीवरी नाम के बारे में बताया। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। 

विज्ञापन

गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

ऊर्जा मंत्री ने रिफाइनरी गेस्ट हाउस में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर बजने वाले जनहित संदेश की नए ऑडियो ट्यून को लॉन्च किया। इस मौके पर हरी झंडी दिखाकर 10 गाड़ियों को रवाना किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा से कहा कि वह साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को पहले समय के मुकाबले अच्छा बनाने की कवायद करें। नगर आयुक्त ने कहा कि अगले तीन दिन में नगर निगम की सभी गाड़ियों पर यह ट्यून बजना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेघर महिला फफक-फफककर रोई

भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री के समक्ष बाकलपुर निवासी बादाम सिंह की पत्नी सुमन को ध्वस्त किए जाने को लेकर फफक-फफककर रो पड़ी। उसका आरोप था कि नगर निगम के अधिकारियों ने रुपये लेने के बाद भी उसके आशियाने को ढहा दिया। महिला का कहना था कि गांव में पट्टे की जमीन पर उसने अपना मकान बनवाया था, जिसे पिछले दिनों नगर निगम ने अवैध बताकर ढहा दिया गया। उसका पूरा परिवार बेघर हो गया है। मंत्री ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

ऊर्जा मंत्री ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन

नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा वृंदावन भी पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ब्रज की रज मस्तक पर लगना सौभाग्य की बात है। एक होटल में आयोजित समारोह में पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम और महामंत्री विवेक गौतम ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री को वृंदावन की बिगड़ी यातायात व्यवस्था के साथ-साथ बंदरों की समस्या से अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed