{"_id":"5cb5e605bdec2214757c6636","slug":"power-cuts-causing-hardships-for-locals-in-storm-hit-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः फिरोजाबाद में तेज आंधी ने गुल की पांच सौ गांवों की बत्ती, फाल्ट खोजने दौड़ी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः फिरोजाबाद में तेज आंधी ने गुल की पांच सौ गांवों की बत्ती, फाल्ट खोजने दौड़ी टीमें
Tue, 16 Apr 2019 07:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Apr 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात में आई तेज आंधी के चलते जनपद में शहर से देहात तक बिजली गुल हो गई। सैकड़ों गांवों में सुबह तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में हर रोज गर्मी बढ़ती जा रही थी। सोमवार की रात मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ। रात दो बजे से बदलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज आंधी चलने लगी।
आंधी के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि शहरी क्षेत्र में आंधी को देखते हुए सभी सबस्टेशन बंद कर दिए गए। लेबर कॉलोनी सबस्टेशन के अंतर्गत गल्ला मंडी फीडर की सप्लाई सुबह तक चालू नहीं हो सकी।

तेज आंधी में ग्रामीण क्षेत्रों में गौंछ, मटसैना, किंदरपुर, लुहारी, नगला चूरा, मोहम्मदपुर, जाटऊ, कोटला, उखांड़, नसीरपुर, करहल, सिरसागंज टाउन सहित 24 से अधिक फीडरों पर ब्रेकडाउन हो गया। 500 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक पोल भी टूटने की जानकारी है।
अधीक्षण अभियंता एके वर्मा का कहना है कि रात में तेज आंधी आने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कई फीडरों पर ब्रेकडाउन हो गया। सुबह पेट्रोलिंग कराने के बाद दोपहर तक सभी फीडर नार्मल करा दिए गए हैं।
Firkee: 72 हजार या 15 लाख, क्या ये है voters को दी जाने वाली Postpaid रिश्वत, देखें वीडियो