फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato loaded truck caught fire on Agra Lucknow Expressway driver death in Firozabad

Firozabad: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर ट्रक धू-धू कर जला, चालक की मौत

Sun, 28 Aug 2022 03:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 03:53 PM IST
सार

ट्रक के पलटते ही चालक न जाने कैसी केबिन से निकलकर दूर जा गिरा, लेकिन इस दौरान गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Potato loaded truck caught fire on Agra Lucknow Expressway driver death in Firozabad
ट्रक में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

फिरोजाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गांव उरावर के समीप ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया। ट्रक डिवाइडर से टकराकर खंदी में पलट गया। ट्रक में आग लगने के साथ ही चालक की मौके पर मौत हो गई। हादसा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर विभाग की गाड़ी को मौके पर बुलाकर पुलिस ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

यहां हुआ हादसा

एक ट्रक आगरा से आलू लादकर शनिवार की रात लखनऊ की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक देर रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर के समीप पहुंचा था, तभी चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रक एक्सप्रेस वे पर बने डिवाइडर से टकराकर खंदी में पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग की टीम को दी।
विज्ञापन

आग पर काबू नहीं पा सके ग्रामीण

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर विभाग की गाड़ी ने करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने मृतक ट्रक चालक की पहचान आगरा के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव उलादाखेड़ा निवासी मथुरा प्रसाद (40) के रुप में की। शव की पहचान होने के साथ ही पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे परिजन

ट्रक चालक की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नगला खंगर विनोद कुमार का कहना है कि ट्रक डिवाइडर से टकराकर खंदी में पलटा था। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं फायर विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed