{"_id":"694b9fd2ed07f7f9e5bf50f83c941566","slug":"potato-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! आलू किसानों को नहीं मिल रहा बीमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! आलू किसानों को नहीं मिल रहा बीमा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 20 Dec 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के सचिव कृषि शिराज अहमद ने शनिवार को सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों, किसानों और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के साथ बैठक की। इसमें किसान बीमा और सौर ऊर्जा से कोल्ड स्टोरेज संचालन पर जोर दिया गया। आलू किसानों ने सचिव को पीड़ा सुनाई कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि में फसल खराब होने पर भी बीमा नहीं मिलता। न ही भंडारण के दौरान बीमा देने की व्यवस्था है।
सचिव ने शीतगृह संचालकों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए सब्सिडी बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। आलू किसान विकास समिति के प्रदेश महामंत्री पुष्पेंद्र जैन ने शीतगृहों की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक तकनीक पर आधारित नए शीतगृहों के निर्माण की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सचिव को दिया गया। इसमें आगरा में सेंट्रल पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट का उपकेंद्र खोलने की मांग की गई। कृषि सचिव ने बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि आगरा मंडल के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्हें फसल बीमा से जुड़ी मंडल भर की जानकारी नहीं मिल पाई। आगरा में फसल बीमा की रिपोर्ट देखी, स्थिति ठीक पाई गई। बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार, उप निदेशक कृषि पी. नाथ राय, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के महासचिव राजेश गोयल, आलू किसान विकास समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, चौधरी रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।