फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Postal Superintendent of Mainpuri removed after embezzlement in post offices, responsibility of Mainpuri given to senior postmaster Jhansi

Agra News: डाकघरों में गबन के बाद हटाए गए मैनपुरी के डाक अधीक्षक,वरिष्ठ डाकपाल झांसी को दी गई मैनपुरी की जिम्मेदारी

Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Postal Superintendent of Mainpuri removed after embezzlement in post offices, responsibility of Mainpuri given to senior postmaster Jhansi
मैनपुरी। जिले के डाकघरों में गबन के मामलों के बाद बृहस्पतिवार को डाक अधीक्षक मैनपुरी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ डाकपाल झांसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते 15 दिनों में जिले के दो डाकघरों में करोड़ों के गबन का मामला सामने आने के बाद ये कार्रवाई की गई है। डाकघरों में तैनात चार कर्मचारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मामले में जांच और कार्रवाई का दायरा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन



डाक विभाग में खाताधारकों के खाते से धनराशि के गबन की शुरुआत शाखा डाकघर अंगौथा से हुई थी। यहां डाकपाल ओमप्रकाश ने खाताधारकों के खाते से ढाई करोड़ रुपये निकालकर गबन कर लिया था। इसके बाद डाकपाल को निलंबित कर दिया गया था। दो दिन पहले इसी मामले में शाखा डाकघर अंगौथा के उप डाकघर अजीतगंज में तैनात डाकपाल आरके गुप्ता को भी शिथिल पर्यवेक्षण के लिए निलंबित कर दिया गया था। वहीं 15 दिन पहले प्रधान डाकघर में 60 हजार रुपये के हेरफेर से शुरू हुआ मामला भी अब करोड़ों के गबन तक पहुंच गया है। एक के बाद एक ऐसे खाताधारक प्रधान डाकघर पहुंच रहे हैं, जिनके खातों से लाखों रुपये गायब हैं। इसके बाद डाक सहायक जीवन सिंह और सिस्टम मैनेजर कुंदन कुमार को भी निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन


मामला बढ़ा तो बृहस्पतिवार को डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह को भी मैनपुरी से हटा दिया गया। पोस्ट मास्टर जनरल आगरा कार्यालय से जारी आदेश में उन्हें मैनपुरी से हटाते हुए वरिष्ठ डाकपाल झांसी मुख्यालय बनाया गया है। वहीं झांसी मुख्यालय में वरिष्ठ डाकपाल के पद पर तैनात अशोक कुमार त्रिपाठी को डाक अधीक्षक मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है। डाक अधीक्षक को हटाए जाने के बाद अब गबन के मामले में जांच और कार्रवाई का दायरा और भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से मैनपुरी में ही थे वरिष्ठ डाकपाल झांसी
वरिष्ठ डाकपाल झांसी अशोक कुमार त्रिपाठी को अब डाक अधीक्षक मैनपुरी बनाया गया है। बीते चार दिनों से वे मैनपुरी में ही मौजूद थे। वे प्रधान डाकघर और शाखा डाकघर अंगौथा के संबंध में गोपनीय जांच कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने बृहस्पतिवार को आदेश जारी होने के बाद ही कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed