{"_id":"61b8df7fa7c4df73f6063978","slug":"possession-should-be-given-on-leased-land-mainpuri-news-agr5177844182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की जमीन पर दिलाया जाए कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की जमीन पर दिलाया जाए कब्जा
विज्ञापन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के नेता मंगलवार को डीएम से मिले। डीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि तहसील भोगांव के गांव परिगवां में एसडीएम के आदेश के बाद हुई पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर पट्टाधारक को कब्जा दिलाकर न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव परिगवां में मनोज कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार को एक जमीन का पट्टा दिया गया था। पट्टे की जमीन पर कुछ रसूखदार लोगों ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम भोगांव के आदेश पर गांव परिगवां में राजस्व कर्मियों की टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की है। पैमाइश में कब्जे वाली जमीन को चिन्हित भी किया गया है।
लेकिन पट्टाधारकों को कब्जा नहीं दिलाया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पैमाइश रिपोर्ट के आधार पर पट्टाधारकों को कब्जा दिलाया जाए। कब्जा करने वाले रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए। डीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। केके गुप्ता, अरुण गुप्ता, सतीशचंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रवेश गुप्ता राजू, अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता मौजूद रहे।