फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pollution reached dangerous level due to smog in agra

Agra Weather: ताजनगरी में कोहरे के साथ छाई धुंध की चादर, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

Tue, 07 Jan 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
pollution reached dangerous level due to smog in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर में बारिश और सर्दी के बीच ताजनगरी की हवा की गुणवत्ता बेहतर रही थी, लेकिन नए साल में सोमवार को शहर में प्रदूषण स्तर खतरनाक हो गया। पहली बार सीजन में बेहद सूक्ष्म धूल कण पर्टिकुलेट मैटर 2.5 माइक्रोग्राम 500 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के पार पहुंच गए। यही नहीं, कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा भी सामान्य से 49 गुना तक हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 324 दर्ज किया गया। यह इस सीजन में सबसे ज्यादा है। हैरतअंगेज पहलू ये रहा कि प्रदूषण के पांचों तत्व सोमवार को अधिकतम स्तर तक पहुंच गए। मोनोक्साइड सामान्य से 49 गुना थे तो नाइट्रोजन डाइक्साइड भी तीन गुना रही। 
विज्ञापन


पीएम (पर्टिकुलेट मैटर) 2.5 कणों की मात्रा 500 के पार पहुंच गई। यह अधिकतम स्तर है। दिन में धूल कणों की मात्रा सबसे ज्यादा रही। संजय प्लेस के साथ ही ताजमहल, नुनिहाई, रामबाग, आवास विकास कालोनी में भी धूल कणों और प्रदूषण का यही खतरनाक स्तर रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

घना कोहरा छाएगा

आगरा में तीन दिन से धूप निकलने के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को भी घना कोहरा छाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed