फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, smajwadi party

भाजपा सरकार आने के बाद रक्षक बने भक्षक

Sat, 13 Jul 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
political, smajwadi party
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एटा आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, साथ में मौजूद पूर्व विधायक रा - फोटो : ETAH
एटा। अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर शनिवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एटा पहुंचे और उन्होंने पीड़िता व उसके पति से मुलाकात कर उन्हें साथ देने का भरोसा दिया। उन्होंने एसएसपी से बात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से एक समिति गठित की गई। जिसे अवागढ़ में पुलिस कर्मियों द्वारा एक महिला के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले की जांच को भेजा गया। इसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी असीम यादव व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. मान सिंह शामिल थे। सभी ने शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर उससे व उसके पति से बातचीत की। उन्होंने घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। किसी भी परेशानी पर स्थानीय लोगों से वह सहयोग ले सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के इंजीनियर हत्याकांड सहित अन्य कई मामलों का जिक्र करते हुए अवागढ़ क्षेत्र में हुए इस दुष्कर्म के मामले पर भाजपा सरकार की नीतियों को दोषी बताया। कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है। हर रोज लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म, ऑनर किलिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं और भाजपा इसे सुशासन बता रही है। जिलाध्यक्ष डा. असरफ हुसैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव, अमित गौरव यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, ब्लाक प्रमुख बजीर सिंह, मंजीत यादव, शीटू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed