फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political samajwadi party

जमीनों पर कब्जा कर रहे भूमाफिया

Fri, 06 Mar 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
political samajwadi party
06एमएनपी-04-सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते किशनी विधायक बृजेश कठेरिया - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सत्ता का संरक्षण प्राप्त भूमाफिया भूखंडों पर लगातार कब्जा कर रहे हैं। सत्ता का संरक्षण होने से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। जन सहयोग से पूरे जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। शुक्रवार को यह बातें विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहीं।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सत्ता का संरक्षण प्राप्त भूमाफिया भूखंडों पर कब्जे कर रहे हैं। शिकायत करने केे बाद उनकेे खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। भोगांव विधानसभा क्षेत्र केे गांव जैली जिरौली में डॉक्टर बीआर आंबेडकर बहुउद्देश्यीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान विद्यार्थीपुरम के नाम पर डीएम द्वारा आवंटित किए गए भूखंड को शासन द्वारा मनमाने तरीके से निरस्त कर दिया गया है। इस भूखंड पर भू माफिया कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

बीलों में सोसाइटी के नाम आवंटित भूखंड पर भी भू माफियाओं की नजर लगी हुई है। भू माफियाओं को सत्ता का संरक्षण मिला होने से उनके खिलाफ शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। आठ मार्च को सपा कार्यालय पर जिले भर के अनुसूचित जाति के लोगों की होने वाली बैठक में आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। देवेंद्र सिंह यादव, आरडी निगम, सुखवीर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed