फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poling, booth, inspaction, comisner, dm

कमिशनर-डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

Sun, 12 Jan 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
poling, booth, inspaction, comisner, dm
कासगंज में एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करते कमिश्नर, जिलाधिकारी साथ में एसडीएम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभाओं में चल रहे मतदाता सूची पुनरेीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले 1206 बूथों पर बीएलओ ने बैठकर मतदाताओं को सूची का अवलोकन कराया। साथ ही फार्म भी भरे गए। कमिश्नर जीसी प्रियदर्शी, जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमिशनर ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिनकी आयु 18 वर्ष की हो चुकी है उनका वोट अवश्य बन जाए। लापरवाही बरतने पर दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। कोई भी युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र के कई बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। बूथ पर बैठे बीएलओ, पदभिहित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिले की कासगंज, अमापुर एवं पटियाली विधानसभाओं में 1206 मतदान स्थल है।
विज्ञापन

इन सभी मतदान स्थलों पर रविवार को बीएलओ ने बैठकर मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण कराया। काफी संख्या में मतदाता अपना नाम सूची में देखने के लिए बूथों पर पहुंचे। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे उन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवाया। एडीएम अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed