फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen ran marathon with tricolor first 5 place holders honored in agra

Agra News: हाथों में तिरंगा लेकर मैराथन दौड़े पुलिसकर्मी,  प्रथम 5 स्थान पाने वाले हुए सम्मानित

Fri, 12 Aug 2022 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित ग्राउन्ड से पुलिसकर्मियों की पांच किमी की मैराथन का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान प्रारम्भ की।

विज्ञापन
Policemen ran marathon with tricolor first 5 place holders honored in agra
Policemen ran marathon - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मैराथन का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस कर्मियों को रवाना किया। मैराथन में प्रथम 5 स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र नचिकेता झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन स्थित ग्राउन्ड से पुलिसकर्मियों की पांच किमी की मैराथन का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथान प्रारम्भ की, जोकि परेड ग्राउण्ड से शुरू होकर कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, नालबन्द, पंचकुइयां, सदर तहसील होते हुए परेड ग्राउन्ड पर समाप्त हुई।

विज्ञापन

मैराथन के पांच विजेता  

मैराथन में लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया गया। मैराथन के प्रथम 5 विजेताओं  में  पहले स्थान पर रहे रिंकित, दूसरे स्थान पर कुलदीप, तीसरे स्थान पर आशीष, चौथे स्थान पर शरद और पांचवें स्थान पर रहे कांस्टेबल मोहित कुमार को पुरस्कृत किया गया। वहीं 20 विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पश्चिमी, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed