फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen also colluded with gamblers two constables suspended

Agra: जुआरियों से भी पुलिसकर्मियों की सांठगांठ, दो सिपाही हुए निलंबित; अब होगी विभागीय जांच

Tue, 09 Jul 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 09:53 AM IST
सार

आगरा के दो पुलिसकर्मियों की जुआरियों से सांठगांठ मिली। इस मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
Policemen also colluded with gamblers two constables suspended
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के दो सिपाहियों पर जुआरियों से सांठगांठ करने और थाने से छोड़ने के मामले में जांच के बाद गाज गिरी है। दोनों को निलंबित करके विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


शाहगंज थाने में तैनात सिपाही मुनेंद्र और सोमवीर पर आरोप था कि उन्होंने किसी मामले में दो जुआरियों को पकड़ा। थाने लाकर लेन-देन के बाद छोड़ दिया। इसके बाद शिकायत अधिकारियों तक पहुंची तो दोनों को दोबारा पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


मुनेंद्र थाने का कारखास भी है। इस मामले में एसीपी की रिपोर्ट पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने दोनों सिपाहियों को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed